सं सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के कसय गांव के एक युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने की मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कसय गांव निवासी प्रभात कुमार उम्र 21 वर्ष पिता ओंकार यादव बीते 19 अप्रैल 2026 को देर शाम से लापता है।लापता युवक के फोन नंबर पर किसी अज्ञात लोग ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और युवक लापता हो गया।लापता युवक के मां ने बताई किसी ने फोन करके बेटे को मजदूरी करने जमुई जाने को लेकर बात सुनी गई थी।काफी खोजबीन के बाद युवक का कहीं पता न चलने पर चांदन थाना में पिड़ित मां कैली देवी ने लापता पुत्र की खोजबीन की लिए आवेदन देकर गुहार लगाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया लापता युवक की खोजबीन की जा रही है।
