क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

christmas celebration
हजारीबाग। क्रिसमस के अवसर पर हज़ारीबाग और आस पास के गिरजाघर, विभिन्न  संस्थाओं, बाजार व घरों में काफी धूमधाम और चहल पहल रही। मध्य रात्रि से गिरजाघर में प्रार्थना सभा मे लोग जुटने लगे थे। इसी क्रम में कैथोलिक आश्रम प्रभु का रूपांतरण  महागिरजाघर में रात 11 बजे कैथोलिक बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में साथ मे पल्लीपुरोहित फ़ादर एंटोनी, फ़ादर  मनोज, फ़ादर टॉमी, फ़ादर रेमेंड और फ़ादर पौलुस बाखला ने मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया।भक्ति गीत व मिस्सा पूजा के संचालन  फरदीनंद लकड़ा व  दीपुगढ़ा विश्वासी द्वारा किया गया। कड़ाके के ठंड के बावजूद भी छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग ईसाई विश्वासी उपस्थित थे। गिरजाघर और बालक येसु का जन्मस्थल सांकेतिक चरनी को भी आकर्षक सजावट रंग बिरंगी रोशनी के साथ सजाया गया था। मिस्सा पूजा के बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दिया और केक काटा। वहीं सुबह साढ़े सात बज फ़ादर अन्टोनी, फ़ादर संतोष मिंज एसजे, फ़ादर बॉब सल्टेरी एस जे, फ़ादर रेमंड, फ़ादर कमलेश व  फ़ादर मनोज द्वारा  सामूहिक रूप से क्रिसमस मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर भी भारी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे। जबकि सुबह लगभग 9:30 बजे बिशप आनंद जोजो और फ़ादर सैजु की अगुवाई में हज़ारीबाग अवस्थित लोकनायक जेपी नारायण केंद्रीय कारागार के कारावास में कैदी विश्वासियों के लिए मिस्सा पूजा किया गया।इस अवसर पर झामुमो नेत्री रुचि कुजूर, अनुप राजेश लकड़ा, सिस्टर  ज्योति, सिस्टर टेरेसा आदि ने पूजा अनुष्ठान में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।  कैदी विश्वासियों द्वारा भी चरनी को आकर्षक रूप से बनाया व सजाया गया और पूजा स्थल को भी आकर्षक तरीके सजाया गया था। इस अवसर पर सभी धर्म के विश्वासी उपस्थित थे। अनुष्ठान के बाद कैदियों के बीच केक काट एक दूसरे को खिलाया गया। इधर नया बस स्टैंड अवस्थित सीएनआई चर्च में भी मध्य रात्रि 11:30 में पल्ली पुरोहित जीवन मसीही गुड़िया, सहायक पुरोहित रविकेस नाग व  मेरी मीना किशोरिया द्वारा मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मौके पर सैकड़ो विश्वासी उपस्थित थे।
सुबह आठ बजे भी जेएम गुड़िया, मेरीमीना किशोरिया व रविकेस नाग ने सयुंक्त रूप से मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया। इस अवसर पर भक्ति गीत एरिक मैसी, रेजीनॉल्ड, पूर्णिमा बारला और अन्य ने संचालन किया। इस अवसर भी लोग नए परिधान और मैचिंग मास्क के साथ नज़र आ रहे थे। पूजा अनुष्ठान के बाद कांग्रेस, झामुमो,  राजद महागठबंधन के द्वारा बिशप आनंद जोजो से मिलकर केक काटकर बधाई दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ साबित शीतल, प्रवक्ता निसार खान, झामुमो नेत्री रुचि कुजुर  इत्यादि उपस्थित थे। शनिवार को दिनभर ईसाई विश्वासियों द्वारा अपने अपने घर मे एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
कैथोलिक आश्रम प्रभु का रूपान्तर महागिरजाघर और सीएनआई चर्च में चरनी में बालक येसु के दर्शन हेतु शहर वासियों के हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के छोटे बच्चों से लेकर  युवा, बुजुर्ग सभी ने जन्मे बालक येसु का दर्शन कर पूजा अर्चना किया।

Related posts

Leave a Comment