सांसद जयंत सिन्हा कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को उपलब्ध करवा रहे राशन

हजारीबाग। सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा सदैव हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों के उत्थान हेतु कार्यरत रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु साधन उपलब्ध करवाए हैं। उन्हीं के प्रयास व सहयोग से अब कोरोना काल में अपने माता-पिता या इनमें से किन्हीं एक को खो चुके बच्चों को सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

फीडिंग इंडिया व जोमाटो इसमें सीएसआर मद से सहयोग दे रहे हैं। इसमें बच्चों को एजुकेशन किट दी गई है, जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगभग 20 हज़ार की टैबलेट है। साथ ही बच्चों को अनएकैडमी का एक साल के निशुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ स्टेशनरी भी दी गई है। साथ-साथ इन बच्चों को पूरे एक वर्ष तक राशन उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्हें बेहतर पोषण मिले इसके लिए मोटा अनाज समेत बाजरे व रागी के लड्डू भी दिए जा रहे हैं।

श्री सिन्हा के हज़ारीबाग के डेमोटांड़ स्थित आवास में 9 जुलाई को लगभग 50 बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया गया। उन्हें हर माह यह राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इससे बच्चों व उनके परिवार की काफी सहायता हो रही है। इस कार्य के लिए बच्चे व उनके परिजन सांसद को धन्यवाद दे रहे हैं।श्री सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन व सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए हम हर कदम उठा रहे हैं। बच्चों को पोषण मिलेगा तो उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए फीडिंग इंडिया व जोमाटो का आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment