झारखंड राज्य किसान सभा एवं सीटू द्वारा उतरी छोटा नागपुर प्रमंडलीय किसान कन्वेशन गोमिया में संपन्न हुई।

गोमो। झारखंड राज्य किसान सभा एवं सीटू द्वारा उतरी छोटा नागपुर प्रमंडलीय किसान कन्वेंशन गोमिया (बोकारो) में सम्पन्न हुई। कन्वेंशन में बोकारो, कोडरमा, धनबाद, , रामगढ़, हजारीबाग, गिरीडीह जिलों से 200 से ज्यादा किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।कन्वेंशन को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा केन्द्रीय मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है।

2014 में किसान विरोधी भूमि अध्यादेश लाया, देशव्यापी विरोध के कारण वापस लेना पड़ा,तीन कृषि कानून लाया,13 माह चलीं किसान आन्दोलन,715 किसानों की शहादत के बाद कृषि कानून रद्द करना पड़ा, वर्तमान केन्द्रीय बजट घोर किसान- मजदूर विरोधी बजट है। 9 फरवरी को देशव्यापी काला दिवस मनाया गया।केरल सरकार द्वारा 2800 रू किवंटल धान खरीदी जाती है।

झारखंड में 10 रू से 12 रू में धान खरिदी जाती । किसान- मजदूर विरोधी केन्द्रीय बजट के खिलाफ 9 फरवरी को झारखंड सहित पूरे देश में काला दिवस मनाया गया, पूतला फूंका गया।5 अप्रेल को 5 लाख किसानो- मजदूरों की दिल्ली रैली का आव्हान किया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा 40 प्रतिशत से ज्यादा झारखंड में खनिज संपदा के बावजूद झारखंड में सबसे ज्यादा गरीबी , भूखमरी, पलायन, विस्थापन, हाथियों का आतंक, जबरन भूमि अधिग्रहण कायम है, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण के खिलाफ सी.एन.टी.-एस.पी.टी.एकट,जल, जंगल, जमीन की रक्षा के मुद्दों को लेकर कर झारखंड में किसान आन्दोलन तेज़ करने का आव्हान किया

सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा जो लोग आजादी के संघर्ष में अंग्रेजों के साथ थे , सत्ता में आने के साथ किसान- मजदूरों के अधिकारों पर हमला तेज़ किया, चार लेबर कोड थोपा। इसके आलावे सीटू नेता भागीरथ शर्मा, प्रदीप विश्वास ,झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष श्यामसुंदर महतो, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव असीम सरकार, परसुराम महतो, शकूर अंसारी ,विनय महतो,लोबिंद महतो,आदि ने संबोधित किया तथा संचालन राकेश कुमार ने किया।

Related posts

Leave a Comment