झारखंड सरकार के सारे बकाए पैसे केंद्र सरकार दे

राजनीतिक संवाददाता द्वारा

राँची:भाजपा एवं केंद्र सरकार के जुमला बाजी से झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों का विकास नही होने वाला अगर भाजपा एवं केंद्र सरकार को झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों से जरा भी लगाओ होता तो झारखंड सरकार के सारे बकाए पैसे राज्य सरकार को दे देती ताकि उस पैसे से आदिवासियों एवं राज्य का विकास होता उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा l  उन्होंने कहा कि झारखंड के भाजपा नेता केंद्र सरकार को क्यों नहीं सलाह देते है कि झारखंड सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करे जिस तरह से केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को सहायता देती है उसी तरह झारखंड को भी सहायता राशि दे ताकि राज्य की जनता का विकास हो सके लेकिन भाजपा के लोग ऐसा नहीं चाहते वह  आदिवासियों के साथ झूठी सहानुभूति रखते हैं उन्हें आदिवासियों के विकास से क्या लेना देनाl
डॉ तौसीफ ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग हुआ था झारखंड राज्य बन ने के बाद लगातार भाजपा की सरकारे रही लेकिन उनकी सरकारों ने आदिवासियों एवं राज्य के लोगों को छाला 15 सोलह सालों में किसी भी प्रकार का विकास नहीं किया अगर किसी का विकास हुआ तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और उनके चाहने वालों काl ऐसे में बीजेपी के लोग आदिवासियों एवं झारखंड के विकास की बात करके अपना मखोल खुद उड़ाते हैंl
डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि केंद्र सरकार का विकास पिछले 6-7 सालों से देश की जनता देख रही है डीजल पेट्रोल गैस तेल रोजमर्रा की सारी चीजों का मूल्य 2 गुना 3 गुना हो गया है अन्नदाता किसान अपने अधिकार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार एवं भाजपा सत्ता के नशे में चूर है इसीलिए आंदोलनकारियों एवं देश की जनता की आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंच पा रही हैl
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आदिवासियों का एवं राज्य का विकास माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार के द्वारा होना शुरू हो गया हैl

Related posts

Leave a Comment