ग्रामीणों ने किया पीड़ित को मुआवजे दिलवाने की मांग
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेबो गांव में स्थित अहियापुर स्कूल के समीप बिजली विभाग की लापरवाही से एक मवेशी की मौत सोमवार देर शाम हो गई । वहीं पास में मवेशी चरवाहा इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। मवेशी के मालिक कैलू यादव व ग्रामीणों ने बताया कि उनलोगों ने विद्युत कर्मियों को कई बार कवर तार के लिए सूचना दी थी। इसके बावजूद उन्होंने हर बार कुछ नहीं होने की बात को कहकर टाल दिया। वही ग्रामीणों ने थकहार कर अपने निजी पैसे से नंगा तार लगवाया। इसके बाद सोमवार देर शाम में तेज आंधी के बाद तार टूटकर गिर गया, जिसके बाद पास ही चर रही एक मवेशी को चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पास में बैठे मवेशी चरवाहा बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार ढेबो निवासी सुदेशी यादव के पुत्र कैलू यादव के बैल सोमवार शाम खेत में घास चर रही थी तभी अचानक आंधी आने से तार टूट कर गिर गई ।बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से उसका बैल चपेट में आ गया और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों का आरोप है कि खुले तार की शिकायत कई बार की गई इसके बावजूद बिजली विभाग ने खुले तार को ठीक नहीं कराया। ना ही कवर तार दिया।लोगों का कहना है कि यदि विभाग कवर तार दे देती तो यह हादसा टल सकती थी। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल कवर तार और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इधर बिजली विभाग एसडीओ सत्यदेव यादव ने बताया कि मामले की जांच कि जाएगी उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
