मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

विजय सिन्हा,देवघरः जेएसएलपीएस की महिला समूह के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संदर्भ में जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक जेएसएलपीएस के साथ एक बैठक का आयोजन सूचना भवन में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्हें प्रत्येक बृहस्पतिवार को ’घंटी बजाओ’ कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा गया। उन्हें वैसे बूथों पर भी मतदाता जागरूकता के व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया, जहां…

Read More

सीएसपी संचालक पर 10 हजार की अधिक निकासी के मामले ने पकड़ा तुल

विजय सिन्हा,सारठ: एसबीआई के तहत संचालित सीएसपी संचालक के द्वारा भोले-भाले खाताधारियों के खाते से उनके जानकारी के बिना बैंक खाते से अधिक राशि निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इन सीएसपी संचालकों पर पहले जहां साइबर अपराधी के साथ मिलीभगत करके लाभूकों के खाते से पैसे मारने की बात आती थी वहीं अब संचालक ही सीधे-साधे लोगों के खाते से ही अधिक राशि निकासी कर लेते है। इस तरह का एक मामला एसबीआई बैंक के सारठ शाखा ठीक के नीचे चल रहे सीएसपी से जुड़ा है। जिसमें सीएसपी…

Read More

घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

विजय सिन्हा,देवघरः लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर स्वीप कोषांग के द्वारा लगातार मतदाता जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज विभिन्न प्रखण्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने मत के प्रयोग व मत के महत्व को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता शिक्षा मतदाताओं और चुनावी प्रक्रिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। चूंकि सूचनाओं का प्रसार हमेशा से चुनाव…

Read More

चुनाव को लेकर सभी कलस्टरों और बूथों का निरीक्षण

विजय सिन्हा,देवघरः लोकसभा आम चुनाव, 2019 के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सुशांत गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर द्वारा संयुक्त रूप से देवघर जिला अंतर्गत विभिन्न क्लस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देवघर प्रखण्ड अंतर्गत कोठिया, मानिकपुर, खोरीपानन, पुनासी, खसपेका पंचायत के अंतर्गत बने कलस्टरों का अवलोकन कर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेष…

Read More

भाजपा छोड़ झाविमो में शामिल हुए पूर्व विधायक चुन्ना सिंह

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है झारखंड में भी दल-बदल तेज हो रहा है। इसी क्रम में देवघर जिले के सारठ से चार बार विधायक रह चुके उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गए। सिंह का झाविमो में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया। चुन्ना सिंह ने 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर सारठ विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें पराजित किया था रणधीर सिंह ने। बाद में रणधीर सिंह झाविमो छोड़…

Read More

मंत्री रणधीर सिंह पर मारपीट करने का आरोप

विजय सिन्हा,देवघरः झारखंड सरकार के चर्चित दबंग मंत्री के रुप में अपनी पहचान बना चुके कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर देवघर जिला परिषद की महिला सदस्य पिंकी कुमारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामताड़ा जिला के करमाटांड थानांतर्गत कालाझारिया गांव में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ आमंत्रित देवघर जिला के जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी भी पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद मंत्री के समर्थक और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जिला परिषद सदस्य के वहां…

Read More

बाइकर्स गैंग एवं झपट्टा मार गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार

विजय सिन्हा,देवघरः देवघर नगर थाना की पुलिस ने बाइक पर सवार होकर छिनतई करने वाले एक गैंग झपट्टा मार के उद्भेदन का दावा किया है। पुलिस ने इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि कल यानि 25 मार्च की देर शाम कास्टर टाउन की रहने वाली एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा मोबाइल, सोने की अंगूठी और नगद पैसे से भरे बैग की छिनतई की गई थी। सरेशाम थाना के पास हुई इस वारदात से देवघर में पुलिस की नकारात्मक छवि…

Read More

स्कूलों में चुनाव को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विजय सिन्हा,देवघरः मतदाता शिक्षा मतदाताओं और चुनावी प्रक्रिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। चूंकि सूचनाओं का प्रसार हमेशा से चुनाव संचालन की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था इसलिए मुख्यतः 2009 के लोकसभा चुनावों के बाद आयोग ने मतदाता शिक्षा और मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए सक्रिय प्रयास करने का फैसला किया। मतदाता शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया, जिसे स्वीप नाम दिया गया जो सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता का छोटा नाम है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान…

Read More

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास

विजय सिन्हा,देवघरः जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा चलंत एलईडी रथ के माध्यम से देवघर जिले के विभिन्न प्रखण्डों में लोकसभा आम चुनाव, 2019 को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रिीन पर ऑडियो और वीडियों क्लिप्स दिखाकर 18 से 19 वर्ष के मतदाता, जो पहली बार मतदान करेंगे, उन्हें अपने मत का प्रयोग करने के लिए किया गया प्रेरित। साथ ही लोगों को ईभीएम व वीवीपैट मशीनों के कार्य करने की पारदर्शी तरीके को वीडियों के माध्यम से दिखाया गया, ताकि सुदूर गांवों में रहने वाले लोगों…

Read More

दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान

विजय सिन्हा,देवघरः लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निकालकर जागरूक किया गया। इसके अलावे विभिन्न प्रखण्ड में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाल कर मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अलावे विभिन्न प्रखण्डों में चैपाल के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावे छात्र-छात्राओं द्वारा क्विज, वाद-विवाद, खेलकूद, स्लोगन-लेखन, पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को…

Read More