भाजपा छोड़ झाविमो में शामिल हुए पूर्व विधायक चुन्ना सिंह

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है झारखंड में भी दल-बदल तेज हो रहा है। इसी क्रम में देवघर जिले के सारठ से चार बार विधायक रह चुके उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गए। सिंह का झाविमो में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया।

चुन्ना सिंह ने 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर सारठ विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें पराजित किया था रणधीर सिंह ने। बाद में रणधीर सिंह झाविमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। सारठ विधानसभा क्षेत्र के तेतुरिया मोड़ में चुन्ना सिंह ने बुधवार को मिनल समारोह का आयोजन कर झाविमो में शामिल होने की घोषणा की। इस माैके पर झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री डॉ. सबा अहमद और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सारठ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। 

Related posts

Leave a Comment