मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकच्चो – बारियाडीह मुख्य मार्ग स्थित डोंगोडीह से चावल लदा एन.एल.01के 0565 नंबर के ट्रक को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल भेजने के क्रम में नवलशाही पुलिस ने जब्त कर थाना लाया। नवलशाही पुलिस द्वारा उक्त ट्रक चालकों से कागजात की मांग किए जाने पर पर्याप्त कागजात नहीं दिखाया गया, जिसके बाद वरीय पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त कर ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ट्रकों की जांच कराने के बाद…
Read MoreCategory: कोडरमा
माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई।
गोमो। माटी गढ़ा डैम में समाज सेवी तारकेशवरी देवी के अध्यक्षता में माता सावित्री बाई फुले जी की जयन्ती मनाई गई। इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने अपना योगदान दिया। इस दौरान कहा गया कि सावित्री बाई फुले जी शिक्षा की वह देवी है जिसने समाज में शिक्षा का अलख जगाई थी और लड़कियों के लिए शिक्षा के लिए स्कूल खोली थी। इस कार्य के दौरान उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का विरोध और सामना करना पड़ा था। लोग बहुत सारे ताने कसते थे। लोग आज उन्हें सरस्वती माता के रूप…
Read Moreसही पोषण बेहतर जीवन, आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओ का प्रशिक्षण
संवाददाता कोडरमा। एफएसएसएआई द्वारा प्रायोजित ईट राइट चैलेंज कोडरमा के तहत सही पोषण बेहतर जीवन अंतर्गत ए.एन.एम, आशा एवं आंगनवाड़ी सेविका को ईट राइट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीओ मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत हुए। श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति की खान-पान अलग है। हमें खाने-पीने में फैट इत्यादि को देखना चाहिए। कम कैलोरी का खाना खाना चाहिए और ये जानकारी लोगों तक फैलाये। ईट राइट चैलेंज के लिए ए.एन.एम, आशा एवं आंगनवाड़ी सेविका मास्टर ट्रेनर हैं,…
Read Moreपीएम मोदी की आज झारखंड के कोडरमा में रैली
News Agency : लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद झारखंड के कोडरमा में गरजेंगे। सोमवार को एक महती चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे कोडरमा के भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करेंगे। पीएम मोदी की सभा को लेकर भारी सुरक्षा बंदोबस्त की गई है। यह गिरिडीह-पचंबा-जमुआ पथ पर स्थित श्याम सिंह नावाडीह गांव है। गिरिडीह जिला मुख्यालय से करीब thirty किमी. दूर जमुआ के पहले ठीक सड़क किनारे यहां विशाल मैदान है। सोमवार…
Read Moreअन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में वोट मांगा
New Agency : भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में मंगलवार को वोट मांगा। उन्होंने गावां-तिसरी प्रखंड का दौरा किया। यह इलाका झाविमो सुप्रीमो और महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी का गढ़ माना जाता है। अन्नपूर्णा समर्थकों के साथ पिहरा स्थित खेरडा मोड़, हरिहरपुर, महतपुर, गड़गी होते हुए खरसान पहुंची। भाजपा कार्यकर्ता के ठाकुर भवानी के घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलीं। गावां कालीमंडा में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी के बरनवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं, गायत्री महिला मंडल व ग्रामीणों से मिलीं।…
Read Moreकोडरमा में महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे बाबूलाल मरांडी
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को घोषणा की। राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं। जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे।’ कोडरमा और गोड्डा में क्रमश: 6 और 19 मई को चुनाव होंगे। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन ने 14 मार्च को कांग्रेस, झामुमो,…
Read Moreपाउच शराब पैकिंग करने के ऑटोमेटिक मशीन समेत दो सौ लीटर स्प्रीट बरामद
कोडरमा पुलिस व उत्पाद विभाग को मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन करने में भारी सफलता मिली है। कोडरमा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंदी इलाके के बिरागढ़ा में मिनी देशी शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही है। बिरागढ़ा चंदवारा व चैपारण थाना का बॉडर इलाके में जंगल मे स्थित है। पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी दल ने मंगलवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बनाने व पैकिंग करने की मशीन जप्त किया है। पुलिस टीम ने मिनी शराब फैक्ट्री से एक ऑटोमैटिक पैकिंग मशीन,…
Read Moreझामुमो का संघर्ष जत्था का कोडरमा में भव्य स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आहूत संघर्ष यात्रा के चैथे चरण के तहत कोडरमा जिला में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का कोडरमा जिला में उरवां मोड़ के पास सोमवार को आगमन होने पर स्वागत किया गया। वही देर शाम गुमो में सभा किया गया। रात्रि विश्राम परिसदन कोडरमा में किया गया। रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता समेत नेताओं ने मुलाकात किया। देर रात तक पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मिलने-मिलाने का दौर चलता रहा। मंगलवार को संघर्ष यात्रा का का प्रारंभ कोडरमा बाजार…
Read More