कोडरमा में महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को घोषणा की। राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं। जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे।’ कोडरमा और गोड्डा में क्रमश: 6 और 19 मई को चुनाव होंगे। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन ने 14 मार्च को कांग्रेस, झामुमो,…

Read More