अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में वोट मांगा

Annapurna Devi seeks votes in Babulal Marandi's stronghold

New Agency : भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में मंगलवार को वोट मांगा। उन्होंने गावां-तिसरी प्रखंड का दौरा किया। यह इलाका झाविमो सुप्रीमो और महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी का गढ़ माना जाता है। अन्नपूर्णा समर्थकों के साथ पिहरा स्थित खेरडा मोड़, हरिहरपुर, महतपुर, गड़गी होते हुए खरसान पहुंची। भाजपा कार्यकर्ता के ठाकुर भवानी के घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलीं। गावां कालीमंडा में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी के बरनवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं, गायत्री महिला मंडल व ग्रामीणों से मिलीं।…

Read More

अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले झारखंड में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल को तगड़ा झटका लगा है। राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गई हैं। नई दिल्‍ली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी के राष्‍ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने अन्‍नपूर्णा देवी को बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण कराई। अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।…

Read More

अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने की संभावना

प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा अभी थमी नहीं है। इस बीच चतरा से दो बार विधायक रह चुके जनार्दन पासवान और छतरपुर से विधायक रहे मनोज भुइयां का दल बदलने का सुर्रा तेज हो उठा है। भाजपा के स्तर से जिन तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है, उनमें कोडरमा भी शामिल है। ऐसे में अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अलबत्ता उन्होंने इस तरह की बातों को पिछले दिनों सिरे से खारिज…

Read More