मयूरहंड के दंदाहा में फिर दर्दनाक सड़क हादसा दो की मौत

*आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता / राजकुमार दांगी* *मयूरहंड* (चतरा) थाना क्षेत्र के हजारीबाग इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित दंदाहा के तीखे मोड से कुछ दुरी पर फिर एकबार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई तो वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परोका पगार निवासी राहुल भुईयां अपने साथ दो महिलाओं को दो पहिया वाहन स्प्लेंडर प्लस से करमा की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित…

Read More

स्कूल में चल रहे प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश हुआ छात्र, मौत

परिजनों ने बिरनी स्वास्थ केन्द्र में किया हंगामा, चिकित्सक पर लगाया लेट से आने का आरोप गिरिडीह,प्रतिनिधि। बिरनी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव स्थित प्राईवेट स्कूल में शुक्रवार की सुबह एक छात्र हितेश कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि कई छात्र सामूहिक प्रार्थना सभा में स्कूल के नियम के अनुसार प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा, आनन-फानन में उसे स्कूल के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी बिरनी के स्वास्थ केन्द्र ले गए। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सक ने हितेश को मृत घोषित कर…

Read More

रामगढ़/ दुमका में कार में टक्कर देकर भाग रहै कार ने ठाडीहाट मोड़ के पास पेड़ से टकराकर कार में लग गया आग सवारी कार से कूद कर बचाईं जान।

रामगढ़, रामजी साह———————– -रामगढ़ गुहियाजोरी सडक मार्ग के कडबिंधा पुलिस पिकेट के ठाडी हाट मोड़ के पास दुमका से रामगढ़ की और आ रहे एक सादे रंग की कार गत रात 10.30 बजे सड़क के किनारे एक आम के पेड़ से टकराकर कार में अचानक भंयकर आग लग लगा और देखते देखते पुरे कार में आग लग गया और कार जलकर खाक हो गया कार में बैठे सभी पांचों लोग शराब के नशे में थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि इसके पुर्व उक्त कार दुमका में एक…

Read More

झारखंड राज्य के पाकुड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है…

कोयला लदे हाइवा दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत हो गई है…मरने वालों में चालक और उपचालक है…घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के वन पोखरिया गांव के पास की है… जहाँ कोयला लदे हाइवा ने पीछे से एक हाइवा को टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है. .. पहला मृतक का नाम 25 वर्षीय आरसाद अंसारी और दूसरा 28 वर्षीय सारीबुल शेख है…दोनो मृतक महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर…

Read More

गिरिडीह में रविवार को हुए अलग अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल

बगोदर में मछली लोडेड पीकअप वाहन ने ट्रक को मारी पिछे से टक्कर गिरिडीह,प्रतिनिधि। जिले में रविवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोगां की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। पहली घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पांडेयडीह के पास हुई। जिसमें मारुति ओमनी और सिनेरियो वाहन में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में ओमनी चालक समेत दो लोगां की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजने में जुट…

Read More

सरकारी कोयला खदान ओपेनकास्ट में संचालित अवैध खंता में दम घुटने से एक की मौत

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह के सीसीएल क्षेत्र के ओपनकास्ट में पहाड़ों के बीच अवैध कोयला खंता में कोयला चोरी करने घूसे प्रकाश पासवान की मौत हो गई। मृतक प्रकाश मुफ्फसिल थाना इलाके के महुआतांड़ गांव का रहने वाला था। जबकि सरकार के इस सरकारी कोयला खदान के पहाड़ों के बीच बना यह खंता महेशलुंडी के किसी पप्पू मंडल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश पासवान के खंता में हुए मौत की बात उसके भाई राजू पासवान ने किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल…

Read More

रामगढ़/नोनीहाट के पास दो बाइक के आमने सामने टक्कर में एक की मौत दो घायल

रामगढ़/रामजी साह दुमका भागलपुर सड़क मार्ग एंव हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के पास दो बाइक के आमने सामने हैं की टक्कर में एक बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकी दो महिलाएं आंशिक रुप से घायल हो गई।मृतक बाइक सवार का नाम मेघनाथ बिहारी जो बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव का रहने वाला बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बांका निवासी मेघनाथ बिहारी अपनी पत्नी के साथ बाबा बासुकीनाथ से पुजा अर्चना कर अपने घर बांका चुटिया अपने बाइक है लौट रहे…

Read More

चिकित्सक की पत्नी ने चारपहिया वाहन से स्कूली छात्रा को ठोका, भागने के दौरान 2 अन्य ठोका

बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखण्ड के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर मंझिलाडीह के पास शनिवार की सुबह चिकित्सक की पत्नी ने चारपहिया से साइकिल सवार स्कूली छात्रा को जोरदार टक्कर मारी जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मार कर महिला चलते बनी। टक्कर इतनी जोर थी कि छात्रा कुछ दूरी पर जा गिरी। छात्रा की पहचान हरदिया निवासी 15 वर्षीय तबस्सुम नूरी के रूप में हुई है । वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा गाड़ी को रोकने पर वाहन चालक महिला ने अन्य दो लोगों को भी ठोकते हुए फरार हो गई।…

Read More

मछली लोड वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, उपचालक की हुई मौत ट्रक ड्राइवर व खलासी हुआ फरार

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह गांडेय मुख्यमार्ग स्थित महेशमुंडा के दिघारियाखुर्द गांव के समीप एक बड़े मालवाहक गाड़ी ने मछली लोड गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मछली लोड वाहन के उपचालक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर के बाद गाड़ी में लोड सारी मछली भी सड़क पर गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल चालक को इलाज…

Read More

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सिंकदर पासवान की मौत

गिरिडीह,प्रतिनिधि। जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी बरमसिया रोड में एक बाइक चालक सिकंदर पासवान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है देवरी प्रखंड के तेलोडीह के रहने वाले सिकंदर पासवान घर से चंदौरी जाने के लिए निकला था। इस दौरान बरमसिया रोड में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिंकदर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव…

Read More