सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सिंकदर पासवान की मौत

गिरिडीह,प्रतिनिधि।

जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी बरमसिया रोड में एक बाइक चालक सिकंदर पासवान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है देवरी प्रखंड के तेलोडीह के रहने वाले सिकंदर पासवान घर से चंदौरी जाने के लिए निकला था।

इस दौरान बरमसिया रोड में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिंकदर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव व बाइक को कब्जे में लिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related posts

Leave a Comment