हजारीबाग में बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

हजारीबाग। बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का रविवार को हजारीबाग शहर के मोरीश रोड जैन पेट्रोल पंप के समीप भव्य उद्घाटन अद्वैत जैन, आयुष जैन, अजय कुमार जैन व खुशबू जैन ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। संचालक आयुष जैन ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में बीकानेर स्पेशल मिठाईयां उपलप्ध है। हमारे प्रतिष्ठान में शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं संचालक ने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी विशेषता है। हमारे रेस्टोरेंट में शुद्धता का हर प्रयास किया गया है। ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर…

Read More

गैलेक्सी हाई स्कूल ने उत्साह और भागीदारी के साथ चंद्रयान-3 लॉन्च का जश्न मनाया

हज़ारीबाग। हज़ारीबाग़ में गैलेक्सी हाई स्कूल ने एक महत्वपूर्ण अवसर मनाया स्कूल परिसर के भीतर चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण का जश्न मनाया गया। यह आयोजन छात्रों के बीच वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण था। स्कूल के गलियारे उत्साह से गूंज रहे थे क्योंकि सभी उम्र के छात्र अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। उत्सव में कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं जिन्होंने न केवल मनोरंजन किया बल्कि युवा…

Read More

जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन,प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी शामिल हुए

योग को हम सभी को अपने दिन चर्चा में शामिल करना चाहिए : हर्ष अजमेरा हजारीबाग। शहर में खेल के प्रति हर कोई जागरुक नजर आ रहा है तो वही दूसरी और स्वस्थ रहने के लिए योगा अभ्यास जैसे कार्यक्रम भी आयोजन किया जा रहा इसी क्रम मे शनिवार को हजारीबाग जिला योग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एकदिवसीय हजारीबाग जिला योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन सत्र में शहर के युवा समाजसेवी सह ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा शामिल हुए। योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूलों…

Read More

हजारीबाग को वंदे भारत के बाद मिलने जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात

इंटरसिटी एक्सप्रेस से होगी लाखों यात्रियों को सुविधा; जनता कह रही मोदी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा के रेल कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ रही है। वंदे भारत के बाद क्षेत्र को अब इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। 12 सितम्बर को रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जायेगा। इसका संचालन वाया जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे से होकर होगा।सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग से इसकी शुरुआत को…

Read More

सरप्लस सूची और वेतन स्थगन की विसंगतियों को दूर करने के लिए उपायुक्त से मिला शिक्षक संघ

हजारीबाग। विद्यालयों में शिक्षकों का युक्तिकरण पर हिच बना हुआ है। छात्र -शिक्षक अनुपात में किए जाने वाले युक्तिकरण में आर टी ई के साथ साथ वरीय शिक्षक, गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षक,भाषा विज्ञान और समाजिक विज्ञान के शिक्षकों के पदस्थापना औचित्य को दरकिनार कर जिले में की जा रही युक्तिकरण से सरकारी शिक्षकों में रोष है। इसी विषय को लेकर झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हजारीबाग से मिला और युक्तिकरण में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा की जा रही मनमानी से अवगत कराया। तथा इसे…

Read More

भ्रष्ट हेमंत सरकार का संकल्प यात्रा के माध्यम से हो रहा है पर्दाफ़ाश: कर्मवीर सिंह

संकल्प यात्रा के चौथे चरण को लेकर हज़ारीबाग़ में हुई बैठक मेरा माटी मेरा देश और संकल्प यात्रा झारखंड में होगा ऐतिहासिक, कर्तव्य पथ पर झारखंड के सभी गाँवों की मिट्टी बिखेरोगी अपना रंग हजारीबाग। संकल्प यात्रा के चौथे चरण की तैयारी को लेकर हज़ारीबाग़ में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चल रहे संकल्प यात्रा में आम लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट…

Read More

मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग शाखा के द्वारा प्रेस वार्ता , टी-शर्ट का विमोचन

27 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले साइक्लोथॉन 3.0 के तहत शहर में निकाली जाएगी भव्य साइकिल यात्रा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हो रहा है कार्यक्रम : संयोजक राज्य एवं प्रदेश के कई जिलों में एक साथ साइकिल यात्रा का हो रहा है कार्यक्रम: अध्यक्ष टॉप 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा: सचिव हजारीबाग। पहजारीबाग को स्वच्छ सुंदर एवं समृद्ध बनाने की दृष्टिकोण से हर संस्था अपने माध्यम से विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम को आयोजित करती है। इस बीच मारवाड़ी युवा मंच…

Read More

चंद्रयान ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर किया लैंड

स्थानीय झंडा चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर की आतिशबाजी सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बांटी मिठाइयां जिला। चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सड़क पर उतरकर खुशी का इजहार किया। विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडा चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे के बीच मिठाई बताकर और गले मिलकर भारत के द्वारा इतिहास रखे जाने पर गर्व की अनुभूति करते हुए सभी को इस उपलब्धि की बधाई दी।विधायक मनीष जायसवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को विशेष बधाई देते…

Read More

कांग्रेस लगाएगी जनता दरबार आमजनों का होगा समस्या का समाधान

हजारीबाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड सरकार के कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री के बीच सम्पन बैठक में लिए गए निर्णयानुसार प्रत्येक सोमवार को पूर्वाहन 11:00 बजे कांग्रेस भवन रांची में मंत्रियों का जन-सुनवाई कार्यक्रम तिथिवार निम्नानुसार निर्धारित किया गया है। सोमवार 28 अगस्त को मंत्री बन्ना गुप्ता,4 सितंबर को मंत्री रामेश्वर उरांव,11 सितंबर को मंत्री आलमगीर आलम,18 सितंबर को मंत्री बादल पत्रलेख रांची कांग्रेस भवन में बैठेंगे । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने हजारीबाग…

Read More

महफिल -ए- मिलाद की सजी महफिल

नबी की अजमतों का किया गया बयान नमाज मेरी आंखों की ठंडक है: पैगंबर मोहम्मद कुरान तमाम किताबों में अफजल है: मौलाना अब्दुल वाहिद मिस्बाही हजारीबाग। हजारीबाग शहर के पगमिल हाशमिया कॉलोनी अवस्थित सरफराज अहमद (गुड्डू) के आवास पर महफिल ए मिलाद की महफिल सजाई गई जिसमें शहर के मशहूर ओलमा ए कराम ने शिरकत कर नबी की अजमतों का बयान किया। नबी की अजमतों का बयान फरमाते हुए सुल्तान -उल- हिंद मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद मिस्बाही ने कहा कि अल्लाह ने हमें हजारों नेमतें अता…

Read More