गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। ये दुर्घटना मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर की है। बुधवार की देर रात हुए इस हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लक्ष्मणतुंडा गांव निवासी 53 वर्षीय देवचंद्र साहू, केंदुआडीह निवासी 16 वर्षीय थानू कुमार और निमियाघाट थाना इलाके के रंगामति गांव निवासी घनश्याम साहू शामिल हैं। सड़क हादसे में तीन लोगों के मौत की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित…

Read More

जमुआ: जमुआ पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरिडीह,प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव में इंद्रदेव वर्मा पिता प्रदीप वर्मा पर रात के करीब 9 बजे देशी कट्टे के साथ 6 युवकों ने हमला कर दिया था। हालांकि घटना में इंद्रदेव वर्मा बाल बाल बच गए। वहीं मामले की सूचना मिलते ही गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने जमुआ थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया। एसपी से निर्देश मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार दल बल के साथ रंगामाटी गांव पहुंचे और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस…

Read More

जमीन विवाद में दो गोतिया आपस मे मारपीट कर लिया बाप बेटा घायल

 वसीम आलम  साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदर्जनना में बुधवार को दो जमीन विवाद में दो गोतिया आपस मे भीड़ गए। इसमे एक पक्ष के पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल पिता व पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छोटी कोदर्जनना में शेख लाज़िम(60) व पुत्र मो. सफरुद्दीन (23) है। घायल सफरुद्दीन ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोतिया के ही शेख इसराफिल के साथ कहा सुनी हो रही थी। इस दौरान इसराफिल, उसका पुत्र मो.…

Read More

आंगनबाड़ी जा रहे एक सात वर्षीय बच्चा को पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया

 वसीम आलम  साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ के वृंदावन में बुधवार को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी जा रहे एक सात वर्षीय बच्चा को पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसमे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बच्चा तीनपहाड़ के वृंदावन के रहने वाले अमजद अंसारी का पुत्र माहरूफ़ अंसारी है। परिजन ने बताया कि बच्चा गांव में ही पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार से आती पिकअप वैन ने जोरदार…

Read More

बाइक और साइकिल में टक्कर,दो लोग घायल

 संतोष कुमार दास हंटरगंज (चतरा) : थाना क्षेत्र के हंटरगंज – शेरघाटी बायपास पथ पर पत्सुगीय गांव पुल के समीप देर शाम अनियंत्रित बाइक और साइकिल में टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया वही साईकिल सवार को मामूली चोट पहुंची है। राहगीरों ने आनन फानन में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में दोनों घायलों को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए बाइक सवार घायल युवक को गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया वही साईकिल चालक वृद्ध…

Read More

बिजली मिस्त्री की हत्या मामले पर एक आरोपी गिरफ्तार

सुस्मित तिवारी  पाकुड़ नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 5/25 दिनांक 6/01/2025 बिजली मिस्त्री आजाद हुसैन की हत्या का मामला पुलिस ने करीब करीब सुलझा लिया है। आजाद हुसैन की हत्या चाकू घोंपकर 6 जनवरी को सिद्धार्थनगर के एक मैदान में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कड़ी मेहनत के बाद कल दिनांक 15 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रूबेल शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने बताया कि जांच में पता चला है कि आजाद…

Read More

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

गिरिडीह,प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह डुमरी रोड के हरलाडीह के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर दूसरी तरफ गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के पीरटांड़ थाना अंतर्गत कठवारा चेकनाका के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन…

Read More

गिरिडीह: डकैती कांड में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह,प्रतिनिधि। पिछले तीन जनवरी को गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी सुरेश मोदी के घर हुए भीषण डकैती कांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में गिरिडीह पुलिस ने सफलता हासिल की है। जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मतारी निवासी मो. मोहतमीम व करण दास उर्फ़ दास बाबू, धनबाद के तोपचांची निवासी मो. गुलजार अंसारी और मो. हातिम शामिल है। इन चारों के पास से पुलिस ने दो बाईक, लूटी गई राशि में से 55 हजार रूपये, पांच मोबाईल फोन और एक चाकू बरामद…

Read More

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन साइबर ठग 

मनीष बरणवाल  जामताड़ा :पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक, चन्द्र शेखर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक जयन्त तिर्की, पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक बिनोद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक जाहीद अंसारी एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए बिन्दापाथर थानान्तर्गत ग्राम आमझरिया स्थित जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए तीन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराधी मुरतेजीम अंसारी, उम्र 33 वर्ष,जैनुल अंसारी, उम्र 20 वर्ष,लालु अंसारी, उम्र 19 वर्ष, तीनों ग्राम खैरा, थाना बिन्दापाथर,…

Read More

सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल,रिम्स रेफर

बालूमाथ। हेरहंज बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग स्थित झाबर ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मासीलॉन्ग गांव निवासी संतोष उरांव के 22 वर्षीय पुत्र रवि उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने घायल रवि उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।…

Read More