केरेडारी प्रखण्ड कमिटी का हुआ गठन,

श्याम ओझा बने संरक्षक व युगल किशोर पाण्डेय बने प्रखण्ड अध्यक्ष हजारीबाग। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ केरेडारी प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया। चुनाव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रवेश पाण्डेय जिला युवा अध्यक्ष महोदय पवन जिगर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में सफल हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथलेश कुमार पाण्डेय ने की, आज की चुनावी सभा में सर्वसम्मति से केरेडारी प्रखंड के प्रखंड संरक्षक श्याम ओझा प्रखण्ड अध्यक्ष युगल किशोर पाण्डेय, कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश पाठक, महासचिव मनोज…

Read More

मणिपुर में हो रहे संवैधानिक अधिकारों के हनन और देशभर में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

अदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय अदिवासी छात्र संघ ने निकाला आक्रोश मार्च, किया पुतला दहन आदिवासी – मूलवासी के प्रति हेमंत सोरेन का रवैया साफ तौर पर दर्शाता है कि इनके कथनी और करनी में कितना फर्क है: विक्की धान मणिपुर की सरकार संवेदनहीन सरकार है: आनंद मरांडी मणिपुर की घटना ने सभी देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है: अर्जुन केरकेट्टा हजारीबाग। मणिपुर में हो रहे संवैधानिक अधिकारों के हनन सहित मध्यप्रदेश में आदिवासी पुरुष के साथ हुए अमानवीय घटना पर चुप्पी साधने वाले सरकार के…

Read More

मणिपुर में हो रहे संवैधानिक अधिकारों के हनन को ले मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन

आदिवासियों के ऊपर हो रहे लगातार अत्याचार शोषण मानवता को शर्मसार कर रही है: मनोज टुडू ईसाई समुदाय, आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय सरना समिति व ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन ने मानव श्रृंखला बनाकर शांति पूर्वक किया प्रदर्शन हजारीबाग। मणिपुर में हो रहे संवैधानिक अधिकारों के हनन को लेकर ईसाई समुदाय, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी छात्र मोर्चा व ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मणिपुर में हिंसा को रोकने के साथ शांति बहाल करने की आह्वान करते हुए आवाज…

Read More

पीएम मोदी का भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है- डॉ एहसान उल हक

हजारीबाग ओएसिस स्कूल में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का कार्यक्रम लाइव शनिवार को देखा गया। इस कार्यक्रम को स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक के नेत्तव में सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं ने देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों सुना। अखिल भारतीय शिक्षा समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्राथमिकता है भारत के हर युवा को समान शिक्षा मिले. शिक्षा के समान अवसर मिले। समान शिक्षा का मतलब है शिक्षा के साथ-साथ संसाधनों तक पहुंच हर बच्चे की समझ और चॉइस के हिसाब…

Read More

छड़वा मुहर्रम मैदान में मोहर्रम मेले का किया गया भव्य आयोजन

गगनचुंबी इस्लामी परचम बना मेले का मुख्य आकर्ष _अंतू साव के ताजिया ने पेश की सद्भावना की मिसाल हजारीबाग। मोहर्रम पर्व को लेकर हजारीबाग के ऐतिहासिक छड़वा मुहर्रम मैदान में प्रत्येक वर्ष मोहर्रम मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी तीन दिवसीय मोहर्रम मेले का आयोजन किया गया जिसमें मोहर्रम कमिटी द्वारा शनिवार को मोहर्रम की दसवीं (यौम-ए-आशुरा) के दिन मोहर्रम मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मोहर्रम कमिटी के तत्वाधान में कई अखाड़ा धारी शामिल हुए जिसमें गगनचुंबी इस्लामी परचम (झंडा) आकर्षक ताजिया सहित अखाड़ा में शामिल…

Read More

तेजी से फैल रही है आंखो की इंफेक्शन,होमियोपैथिक दवा कारगर : डॉ आनन्द शाही

हजारीबाग। अभी बरसात का मौसम है इस मौसम में बुखार सर्दी खांसी आम बात है लेकिन एक और बीमारी जो तेजी से वायरल हो रही है वह है आंखो में इन्फेक्शन यानी कंजक्टिवाइटिस जो अभी पूरे देश में तेजी से फैल रही है । यह बच्चो को ज्यादा संक्रमित करता है,यह काफी संक्रामक होता है, और बहुत तेजी से दूसरे लोगों में भी फैल सकता है। इससे कैसे बचे और क्या उपाय करे इसके लिए हजारीबाग के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ आनन्द शाही (ओकानी लोहार टोली हजारीबाग) के उपाय और…

Read More

वृद्ध महिला ने न्याय की लगाई गुहार, कहा दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा बेवजह किया जा रहा परेशान

ढेंगुरा गांव के खाता नंबर 128 रैयती जमीन का मामला मुनैजा खातून को दान पत्र में मिली जमीन पर विवाद उत्पन्न किए जाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद, कहा वृद्ध महिला को बेवजह किया जा रहा परेशान कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा गांव निवासी वृद्ध महिला मुनैजा खातून को दान पत्र में मिली जमीन जिसका खाता नंबर 128 प्लॉट नंबर 2328 कुल रकबा 1 एकड़ 25 डिसमिल जिसमें हिस्सेदारी के अनुसार से 31.25 डिसमिल दखल कब्जे की जमीन पर विवाद उत्पन्न करने की बेवजह लगातार साजिशें रची जा रही है। जिसके…

Read More

11 सितंबर को आयोजित होने वाले खतियानी संकल्प महासभा को लेकर बैठक का आयोजन खतियानी संकल्प महासभा में टाइगर जयराम महतो भरेंगे हुंकार

जेबीके एस एस के बैनर तले 11 सितंबर को बिरसा फुटबॉल मैदान चरही में होगा खतियानी संकल्प महासभा झारखंड हमारा है और इसे हम बाहरियों को लूटने नहीं देंगे: संजय महतो हजारीबाग। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के तत्वाधान में चरही मैदान में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमेंआगामी 11 सितंबर को बिरसा फुटबॉल मैदान चरही में आयोजित होने वाले खतियान संकल्प महासभा को लेकर रणनीति बनाई गई जिसमें झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता संजय महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में खतियानी…

Read More

मणिपुर की घटना दिल को झिंझोड़ देने वाली एक शर्मनाक घटना है: विधायक अंबा प्रसाद

मणिपुर में दो समुदाय की लड़ाई में महिलाओं को टारगेट किया जा रहा हजारीबाग। मणिपुर की घटना दिल को झिंझोड़ देने वाली एक शर्मनाक घटना है मणिपुर में इस प्रकार की घटना घटित होने के बावजूद इतनी हिंसा होने और 200 लोगों के हिंसा में मरने के उपरांत वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई सिर्फ और सिर्फ इसलिए की वहां हो रही घटनाओं की जानकारी बाहर ना फैले। जिससे भाजपा शासित राज्य सरकार की नाकामियां उजागर हो। भाजपा की केंद्र सरकार और मणिपुर की भाजपा की राज्य सरकार ने…

Read More

मकान का छत गिरने से दो दर्जन से अधिक महिलाएं जख्मी

हजारीबाग। पेलावल दक्षिणी पंचायत के महतो टोला स्थित आबिद हुसैन के मकान की छत गिरने से दो दर्जन महिला जख्मी हो गई, जिसमे एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। यह हादसा रविवार को तीन बजे दिन उस समय घटित हुई, जब महतो टोला में महिलाओ का इस्तामाई प्रोग्राम चल रहा था। इस्तमा में करीब दो सौ महिलाएं शामिल थी। जिन महिलाओं के साथ यह घटना घटित हुई वो इस्तेमा स्थल के समीप एक मकान की छत पर बैठी हुई थी और इस्तेमा सुन रहे थे। छत की स्थिति काफी जर्जर…

Read More