मकान का छत गिरने से दो दर्जन से अधिक महिलाएं जख्मी

हजारीबाग। पेलावल दक्षिणी पंचायत के महतो टोला स्थित आबिद हुसैन के मकान की छत गिरने से दो दर्जन महिला जख्मी हो गई, जिसमे एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। यह हादसा रविवार को तीन बजे दिन उस समय घटित हुई, जब महतो टोला में महिलाओ का इस्तामाई प्रोग्राम चल रहा था। इस्तमा में करीब दो सौ महिलाएं शामिल थी। जिन महिलाओं के साथ यह घटना घटित हुई वो इस्तेमा स्थल के समीप एक मकान की छत पर बैठी हुई थी और इस्तेमा सुन रहे थे।

छत की स्थिति काफी जर्जर थी, जो अचानक टूट कर गिर पड़ी। छत पर बैठी हुई सारी महिलाएं दो फ्लोर के छत के साथ ही नीचे गिर पड़ी। छत के टूटकर गिरने से महिलाएं, जिसमें दो पुरुष भी शामिल थे। गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

छत के टूटकर गिरने से घायल हुए महिलाओ में आसमा खातून, रुखसार खातून, सुहानी परवीन, फातिमा खातून, इसरा परवीन, सजीना परवीन, तमाशा परवीन सबीना खातून सादिया खातून, सकीना परवीन, आयशा खातून, शबनम परवीन, रुख्साना खातून, जुबैदा खातून, हुसैन रजा और सोहेल रजा शामिल है। जख्मी रुख्सार रोज बेली पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा है। इस हादसे में किसी का सिर में गंभीर चोटें आई है तो किसी का हाथ व पैर टूटे है।

Related posts

Leave a Comment