बिहार में आज नीतीश लेंगे बड़ा फैसला!

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पटना, बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी अहम है। भारतीय जनता पार्टी के साथ अनबन की खबरों के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सांसदों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो इस सियासी संकट के बीच सोमवार को अमित शाह ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की है, रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा है कि कोई गंभीर मसला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी…

Read More

लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव गिरफ्तार

राजनीतिक संवाददाता द्वारा रेल मंत्री रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने आईआरसीटी से जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में भोला यादव के खिलाफ एक्शन लिया है। सीबीआई राज्य में चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती घोटाले में सीबीआई अधिकारी भोला यादव से पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भोला यादव के पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साल 2004 से 2009 के बीच जब लालू…

Read More

दास्तां—-

पूनम झा *** कुछ दास्तां होती ऐसी जिसे,हम दिल में छुपाये रहते हैं आंचल में खुशियां भर कर, हम मुस्कुराया करते हैं क्यूं बनना खुदगर्ज हमें, दुनिया तो सबकी अपनी है लालच की बुरी बला से, दूर रहा हम करते हैं लोग क्यूं दौलत के पीछे, सुख चैन अपना खोते हैं छोटी सी है जिंदगी, सबको खुश रहने को कहते हैं बेचैन क्यों होता है मानव, दूर दृष्टि तो खोले क्या जाता है साथ में अपने,बस इतना ही हम कहते हैं मन की सुंदरता को बांटो, यही सदा रह जाएगा…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना  से संक्रमित

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। नीतीश कुमार को पिछले चार दिन से बुखार था, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनका कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार की रिपोर्ट आई, जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल नीतीश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More

कैसे बागी हो रहे हैं आरसीपी सिंह नीतीश के खिलाफ

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की सचाई है कि उनके अधिकांश कट्टर आलोचक और विरोधी एक समय में उनके ख़ासे करीबी रहे हैं. इस सूची में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का भी नाम धीरे-धीरे जुड़ने लगा हैं. नीतीश कुमार द्वारा राज्य सभा की सदस्यता से वंचित किए जाने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने पर मजबूर किया गया. कुछ महीनों पूर्व तक नीतीश कुमार के करीबी रामचंद्र प्रसाद सिंह इन दिनों नालंदा ज़िले में अपने गाँव में प्रवास…

Read More

जायसवाल के सनसनीखेज बयान के बाद फिर बीजेपी -जदयू में सियासी संग्राम के आसार

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पटना: बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की राजधानी पटना में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेटवर्क का हाल ही में हुआ भंडाफोड़, इस बात का संकेत है कि राज्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया है। जायसवाल कथित ‘टेरर मॉड्यूल’ के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। गिरफ्तार लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे…

Read More

बाहुबली अनंत सिंह की फिर से बढ़ी मुश्किलें, मिली 10 साल की सजा

राजनीतिक संवाददाता द्वारा बिहार में मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें एक अन्य मामले 10 साल की सजा सुनाई है। साल 2015 के इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास से इंसास राइफल, बुलेट प्रूफ जैकेट और मैगजीन बरामद की थी। बाहुबली अनंत सिंह पहले से बेउर जेल में बंद हैं और उन्हें हाल ही में एमपी/एमएलए कोर्ट ने हथियार बरामदगी के केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद अनंत…

Read More

हमें राष्ट्रपति भवन में ‘मूर्ति’ नहीं चाहिए- तेजस्वी यादव

बिशेष प्रतिनिधि द्वारा पटना:  एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। कुछ विपक्षी पार्टियों ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी की है और सुर्ख़ियों में आ गये हैं। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि “राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। आपने यशवंत सिन्हा को बोलते हुए कई बार सुना…

Read More

तेजस्वी यादव ने मौका मिलते ही जड़ दिया चौका

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यहां विधानसभा परिसर के शताब्दी समारोह में अपने संक्षिप्त संबोधन में यह मांग रखी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मोदी से यह आग्रह भी किया कि बिहार में विधायी कामकाज के अध्ययन के लिए एक स्कूल खोला जाना चाहिए जहां वैशाली में ‘दुनिया का…

Read More

मृत पूर्व विधायक के नाम भेजे गए निमंत्रण पत्र

संवाददाता द्वारा पटना :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा शताब्दी कार्यक्रम के लिए सभी एमएलए, एमएलसी और पूर्व सदस्यों को निमंत्रण पत्र भेजा गया। लेकिन अफसरों ने उत्तर बिहार के मधुबनी जिले से आने वाले एक ऐसे पूर्व एमएलए को न्योता भेज दिया जिनकी मौत 4 साल पहले ही मौत हो चुकी है। पयामी के नाम को एसपीजी से भी मंजूरी मिल गई। वाकये को यह पीएम की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। पयामी के परिजन भी इससे हैरान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना में प्रस्तावित…

Read More