चांडिल डेम नौका विहार परिसर पहुँचे जंगली हाथी,लोगों में दहशत 

संजय कुमार महतो चांडिल : चांडिल डैम के नौका विहार परिसर में शुक्रवार सुबह झुंड से बिछड़े एक दंतैल जगली हाथी पहुँच गया।जंगली हाथी को अचानक देखकर अफरा-तफरी मच गई।जंगली हाथी नौका विहार परिसर में काफी देर इधर उधर घुम कर उत्पात मचाया।जंगली हाथी अचानक डैम परिसर में आने पर वहाँ सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान दहशत में है।होमगार्ड के जवान रात भर चांडिल डैम के विभिन्न जगह पर पहरेदार करते है।इस तरह से अचानक जंगली हाथी आने से होमगार्ड जवानों को डर है,कि कहीं जंगली हाथी के साथ…

Read More

सांसद महताे व पूर्व मंत्री मुंडा की हत्या पीछे केप्रशांत बाेस उर्फ किशन दा का हाथ

विशेष संवाददाता द्वारा रांची:सरायकेला के कांड्रा से गिरफ्तार नक्सलियाें के थिंक टैंक व पाेलित ब्यूराे सदस्य एक कराेड़ के इनामी प्रशांत बाेस उर्फ किशन दा उर्फ बूढ़ा और उसकी पत्नी शीला मरांडी सहित छह लाेगाें काे रविवार काे सरायकेला जेल भेज दिया गया। इधर, रांची के जैप वन स्थित गेस्ट हाउस में प्रेस काॅन्फ्रेंस में डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि बाेस की गिरफ्तारी सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि सभी नक्सल प्रभावित राज्याें के लिए ऐतिहासिक है। वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है। उन्हाेंने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर में अमित शाह सभा में कुर्सियां खाली रही

The chairs remained empty in Amit Shah Sabha in Jamshedpur

राजनीतिक संवाददाता द्वारा, एक ओर जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड में ताबड़तौड़ रैली कर रहे हैं और इसी से संबंधित जमशेदपुर में एग्रीको मैदान में आयोजित उनकी जनसभा में कुर्सियां खाली पड़ी रही। इस सभा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाल रंग की कुर्सियां खाली पड़ी है और आगे बैठे पार्टी कार्यकर्ता अपने सिर पर भगवा टोपी पहने हुए है और इस सभा में अमित शाह चिंतित नजर आ रहे थे। जबकि श्री शाह कांग्रेस सरकार के…

Read More

जमशेदपुर में चेले को चित करने अखाड़े में उतरे गुरु

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव दिलचस्प होगा। इसकी वजह है कि भाजपा अपनी सीट बचाने के लिए कमर कसकर उतरी है, वहीं झामुमो अपनी खोई हुई सीट पाने के लिए बेताब दिख रही है। यह चुनाव इसलिए भी रोचक होगा, क्योंकि यह दो दलों और उम्मीदवारों से इतर चेले और गुरु के बीच की लड़ाई है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले विद्युत वरण महतो झामुमो में थे, उनका राजनीतिक करियर भी चंपई सोरेन के सान्निध्य में शुरू हुआ था। दोनों की जन्मभूमि व कार्यक्षेत्र भी एक…

Read More

न्यूजीलैंड मस्जिद हमले में घायल हुआ जमशेदपुर का मो शमीम

शुक्रवार को न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में हुए आतंकी हमले में गोली लगने से जमशेदपुर के मो शमीम सिद्दीकी भी घायल हो गए। सिद्दीकी के कंधे में दर्द गोली है, परंतु उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जमशेदपुर की बारीनगर निवासी सिद्धकी क्राइस्टचर्च में होटल सर्विस का काम करते हैं। शुक्रवार को हमले के दौरान जान बचाने के लिए भागते वक्त सिद्धकी को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें क्राइस्टचर्च अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन पर गोली निकालने के बाद अब उनकी हालत खतरे से…

Read More

झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष को भी चाहिए प्रधानमंत्री आवास योजना में घर

झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्याणी शरण ‘बेघर’ हैं। उनके पास पैसे भी नहीं हैं। वह इतनी गरीब हैं कि उन्हें लगता है कि सरकार को उन्हें ‘बेघरों को घर’ योजना का पात्र मानना चाहिए। लिहाजा, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए आवेदन किया है। वह चाहती हैं कि इस योजना के लाभार्थियों की अगली सूची में उनका भी नाम हो। ताकि, उन्हें भी छत नसीब हो सके। अब प्रशासनिक अमले को तय करना है कि वह इस योजना के तहत लाभ की पात्र हैं…

Read More

कदम पीछे खींचने के बाद भी चर्चा में रहेंगे मंत्री सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिमी के भाजपा विधायक व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने फ‍िलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने जा रहे। लेकिन राजनीतिक हलकों में यह सवाल पूछे जाने लगे हैं कि क्या मुख्यमंत्री रघुवर दास से बनी सरयू की दूरियां पट पाएंगी। इसकी वजहें भी हैं। आइए, नजर डालते हैं सरयू राय के बीते महीने के कई ट्विट पर जिसमें उन्होंने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सीधे सरकार और मुखिया पर तंज कसें है। सरयू राय…

Read More

जमशेदपुर : शैलेंद्र-आभा ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा दो मार्च को रांची में राहुल गांधी की सभा में की जा सकती है. पूछे जाने पर शैलेंद्र महतो ने इस संदर्भ में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.  हालांकि उन्होंने…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता जमशेदपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं

झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने बताया है कि 14 अलग-अलग संगठन मिलकर जनमत के बैनर तले झारखंड में 14 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, तनुश्री के सामने जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है. हालांकि अभी तक तनुश्री की तरफ से प्रस्ताव पर सहमती नहीं आई है. झारखंड में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां लग गई हैं. ऐसे में क्षेत्रीय पार्टी झारखंड…

Read More

बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीत कर मोदीजी के गले में कमल फूल डालेगी : रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत कर उनके गले में कमल फूल डालेगी.  झारखंड में पिछली बार दाे सीटें कम जीतने की कमी को इस बार सभी 14 सीटें जीत कर पूरा करेंगे. वे लगातार संताल का दौरा कर रहे हैं. वहां परिवर्तन भी दिखने लगा है. आदिवासी समाज भी जान गया है कि उनका कौन अपना और कौन पराया है. सीएम ने सोमवार को एग्रिकाे मैदान में काेल्हान स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन को…

Read More