जमशेदपुर : शैलेंद्र-आभा ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा दो मार्च को रांची में राहुल गांधी की सभा में की जा सकती है. पूछे जाने पर शैलेंद्र महतो ने इस संदर्भ में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. 

हालांकि उन्होंने आभा महतो के साथ राहुल गांधी से मिलने की बात को स्वीकार किया है. पूर्व भाजपा सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो ने बुधवार को कार्यालय में झारखंड के प्रभारी आरपीएन से भेंट की. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले. चारों की बैठक में शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया गया. पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शैलेंद्र महतो से भेंट की थी, दोनों को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था.

देश में शोक, इसलिए अभी घोषणा नहीं शैलेंद्र महतो और आभा महतो दो-दो बार जमशेदपुर सीट से सांसद रहे हैं. शैलेंद्र महतो 1989 व 1991 में और आभा महतो 1998 व 1999 में भाजपा से सांसद रही. शैलेंद्र महतो और आभा महतो संपर्क में हैं. देश में शोक का माहौल है,  जिसके कारण अभी घोषणा नहीं की जा रही है. एक-दो दिनों में दोनों के शामिल  होने की आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. डॉ अजय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Related posts

Leave a Comment