*अज्ञात चोरों ने चुरायी बाइक*

*बांका/कटोरिया से संवाददाता सुमित यादव की रिपोर्ट*

(बांका)कटोरिया के सुइया थाना अंतर्गत अबरखा गांव के अनिल यादव के घर मे खड़े बुलेट बाइक BR10.AG3589 की चोरी 7-1-2023 सनिवार रात्री लगभग 3 बजे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लेने का मामला सामने आया है।इस संबंध में अबरखा गांव के अनिल यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध बुलेट बाइक चोरी करने का आरोप लगाया गया है।बताया की रात्रि 3 बजे तक मेरे घर मे बुलेट बाइक खड़ा था।सुबह जब सो कर उठा तो देखा की बाइक घर मे नही है।खोजबीन के दोरान रोड का सीसीटीवी फुटेज चेक करने बाद पता चला कि 3 बजकर 45 मिनट मे महेशमारा मोड़ पार किया है ओर 3 बजकर 57 मिनट मे सुइया पार किया है।4 बजकर 3 मिनट मे तेतरिया पार किया जिनके साथ फोरवीलर गाड़ी तीनो सीसीटीवी केमरे मे साथ-साथ चलते हुए दिखाई दे रहा है।इनके बाद साहेबगंज के केमरा चेक करने के बाद कुछ पता नही चला है।अपने झेत्र के आस-पास खोजबीन करने के बाद भी कोई खबर नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Related posts

Leave a Comment