*शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस में जामिया नगर फुटकल टोली मदरसा जामिया हज्जन समीरन लील बनात में तालीमी कान्फ्रेंस सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित*।

*रातू सेंट्रल अंजुमन कमेटी सदर कमरुल हक जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिये 1000 कंबल, स्वेटर व टोपी वितरण किया*।राँची:-राँची जिला रातू प्रखंड जामिया नगर फुटकल टोली मदरसा जामिया हज्जन समीरन लील बनात में सोमवार को शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस में तालीमी कान्फ्रेंस सह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित मदरसा के डायरेक्टर सह रातू सेंट्रल अंजुमन कमेटी के सदर कमरुल हक की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खतिबा ए अहले सुन्नत पासबान मसलके आला हजरत आलिमा फाजिला मोहतरमा जेबा कादरी साहिबा मदरसा बाग ए आइशा जमशेदपुर बिन्ते बानिया मदारीस व मसाजिद कशिरा फातिहे यूरोपो एशिया हजरते अल्लामा अरसदुल कादरी अलैहिररहमा शामिल हुई। इस अवसर पर सेंट्रल अंजुमन कमिटी रातू सदर कमरुल हक ने कहा कि समाज मे फैली बुराई को दूर करने के लिये तालिम को बढ़ावा देना होगा तभी समाज खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की तालीम के साथ साथ बच्चों को जरूर दीनी तालीम दे ताकि समाज मे सचाई न्याय, सद्भाव इंसाफ का माहौल बना रहे। मदरसा के अहमयित बताते हुए कहा कि फुटकल टोली मदरसा जामिया हज्जन समीरन लील बनात में लगभग 150 से अधिक बच्चीयां तालीम हासिल कर रही है। मौके पर क्षेत्र में गरीब, असहाय जरूरत मन्द लोगों को ठंड से बचाने के लिये 1000 कंबल, सिवटर, व टोपी वितरण किया गया।इस अवसर मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रातू प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, मदरसा के निगरा रोजिदा खातून, रेशमा नाज, मदरसा की इंचार्ज गजाला परवीन, आलिमा यास्मीन फातमा, आलिमा तस्लीमा खातून, निखत फातमा, रुकैया फातमा, दरख्सा तरन्नुम, मौलाना समीम, मौलाना गुलाम साबीर, मुन्तजिर खान, उप मुखिया अजमुल हक, मुमताज कासमी, सदाम, रिजवान मुख्तार सेक्रेटरी सेयाजुद्दीन अंसारी सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment