Birsa Times

रायपुर में घर में मिला बम बनाने का सामान एयरगन वायर और दो बोतल केमिकल जब्त पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में घर में मिला बम बनाने का सामान एयरगन वायर और दो बोतल केमिकल जब्त पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के रावाभाटा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से संदिग्ध बम सामग्री मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल तार और अन्य सामान जब्त किया गया है. मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे.

संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.

महापौर का रिश्तेदार है बैग
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सामान विजय देवांगन नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है जो बिरगांव नगर निगम के महापौर का रिश्तेदार है.
हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाने का दावा पुलिस कर रही है.

शक होने पर बैग खोला

दूसरे दिन जब विनय नहीं लौटा तो पुष्पा साहू को शक हुआ. उन्होंने इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद और पड़ोस में ही रहने वाले नेता प्रतिपक्ष को दी.जब बैग की जांच की गई तो उसमें संदिग्ध बम जैसी सामग्री दिखाई दी. इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग से बैटरी वायर एयरगन दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *