गोमो : गोमो शाखा के तत्वावधान में ग़रीबों के बीच कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बैंक ऑफ़ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक कृष्ण जीवन सिंह के द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आये हुए ग़रीब असहायों के बीच कम्बल वितरण किया गया। ज्ञात हो की इस तरह की पहल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा हमेशा से ही किया जाता रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया का हमेशा से ही यह प्रयासरत रहा है कि समाज के बीच अपना सितारा हमेशा चमकते रहे। ताकि लोगों के बीच अपना प्रभाव बरकरार रहें। उक्त कार्यक्रम में आंचलिक कार्यालय से मुख्य प्रबंधक आर. के. प्रभात , विपणन अधिकारी ऐशवर्या सिंह , शाखा प्रबंधक अशोक कुमार एवं शाखा के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Related posts
-
गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास आजसू ही करेगा : सदानंद महतो
गोमो। तोपचांची क्षेत्र के गुनघुसा पंचायत के बदाही तथा रामाकुंडा पंचायत के कई टोलो में जनसंपर्क... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम चन्द्र रजक ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया... -
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोमो में धूम धाम से मना वार्षिकोत्सव।
गोमो : गोमो में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 2024 वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से...