बाबूलाल मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

बाबूलाल मरांडी एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं: सदर विधायक

हज़ारीबाग। मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के कद्दावर नेतृत्वकर्ता बाबूलाल मरांडी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की खबर प्राप्त होते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस संदर्भ में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि मरांडी हर वर्ग के कार्यकर्ताओं के दिलो में बसते हैं। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी जमीनी नेता हैं। सरल ब्यक्तित्व के धनी भी हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि 2005 में जब मैं बड़कागाँव मंडल का अध्यक्ष था तब श्री मरांडी के साथ चुनाव के समय मे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में जानने व समझने का मौका मिला था। श्री मिश्रा ने कहा कि इनके कुशल नेतृत्व का फायदा आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक कदावर नेता है केन्द्र नेतृत्व ने सही फैसला लिया इनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और भी मजबूती और गति मिलेगी।हर्ष ब्यक्त करनेवालों में मुख्य रूप से मांडू बिधायक जे पी पटेल, पूर्व बिधायक मनोज यादव, लोकनाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, उदयभान नारायण सिंह, गणेश यादव, के पी ओझा, रोशनी तिर्की, प्रदीप पांडेय,अभिमन्यु प्रसाद,जिला पदाधिकारी राजेश गुप्ता,दामोदर सिंह,रमेश ठाकुर,सुनील मेहता,सुनील साहू,उमा पाठक,भानुमति पासवान,पुष्पा तिर्की,नंदलाल मेहता,मूलचंद साव,सेवालाल महतो,रौशन कुमार,महेश तिग्गा,रमेश हेम्ब्रम, रेणुका साहू,महेंद्र राम बिहारी,अजीत चन्द्रवंशी, नवीन रंजन दुबे, विकाश सिन्हा,तनवीर अहमद सहित जिले भर के सभी मंडल अध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल,प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ,प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

Related posts

Leave a Comment