भाजपा गोमो मंडल कार्य समिति की बैठक हुई।

गोमो। भाजपा गोमो मंडल कार्य समिति की बैठक की गई। जिसमें बूथ की मजबूती पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवास प्रभारी बिनोद महतो के द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया एवं भाजपा युवा नेता विक्रम पांडेय के द्वारा बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ पार्टी के कार्यों को करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह द चैम्बर आँफ कॉमर्स गोमो के नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज कुमार को दुबारा निर्विरोध चुनें जाने पर भाजपा गोमो मंडल की ओर से टुंडी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी, युवा भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय एवं प्रदेश प्रवास प्रभारी बिनोद महतो ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राम नारायण भगत, गोमो मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल ,सुरेश महतो ,जिला मंत्री ज्योति प्रसाद,सोनी देवी,राजेश,श्रीकांत मंडल, गौतम मंडल, मनोज लाल तुरी सहित दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment