ब्राह्मण मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

गोमो। धनबाद कतरास लीलोरी मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) संगठन के द्वारा ब्राह्मण मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के झारखंड प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक, महिला प्रदेश अध्यक्ष कल्याणी पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सूश्री तारा पाठक, नीतू तिवारी, धनबाद जिला अध्यक्ष रुबी ओझा, विशिष्ट अतिथि सोम नाथ त्रिपाठी,ललन प्रसाद चौबे सत्य प्रकाश पाण्डेय,तेज प्रताप पांडेय, जिला प्रभारी राजीव रंजन त्रीवेदी , जिला अध्यक्ष रविंद्र नाथ पाण्डेय,सोम नाथ चटर्जी रुपेश मिश्रा बोकारो सुरेन्द्र तिवारी आदि दो सौ लगभग ब्राह्मण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने सभी ब्राह्मण संगठन को एक मंच पर आने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक ने सभी ब्राह्मण संगठन को एक मंच पर आकर चटानी एकता का परिचय देते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलें तथा अमीरी ग़रीबी को भूलकर सब को सम्मान करें। राजनीतिक रुप से एक जूट हो। समाज हित में सात सूत्री मांगों को पूरा करने वाले पार्टी के साथ रहें आदि बातें कही गई।

Related posts

Leave a Comment