दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए जफरीन महजबीन ने किया रोड शो

नई दिल्ली, 21 नवम्बर(आरएनएस) । दिल्ली भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के लिए एक भव्य प्रचार अभियान प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा रोड शो किए और जनता से भाजपा के पक्ष में आगामी निगम चुनाव में मतदान करने का आवाहन किया। भाजपा के राष्ट्रीय नीति शोध के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर जफरिन महजबीन ने भी एमसीडी को लेकर बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया। जफरीन महजबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से एमसीडी में पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी। जफरीन महजबीन ने कहा कि केजरीवाल के झूठे वादे से दिल्ली की जनता बेवकूफ नहीं बनने वाली है। निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। भाजपा के इस मेगा रोड शो में जफरिन महजबीन ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल सरकार के अकंठ भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और उन्होंने स्वयं देखा है कि कैसे केजरीवाल सरकार द्वारा उत्पन्न विषम आर्थिक संकटों के बावजूद भाजपा ने नगर निगम के माध्यम से प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई की सेवाएं प्रदान की हैं। दिल्ली की जनता का भाजपा पर पूर्ण विश्वास है और एक बार पुनः जनता नगर निगम में भाजपा को ही चुनेंगी। 

Related posts

Leave a Comment