बरियातु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह का आकस्मिक निधन

बरियातु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सक्रिय युवा जुझारू नेता खो दिया। उनके द्वारा संगठन में दिये गये योगदानों को कांग्रेस पार्टी हमेशा याद रखेगी। उनके निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है।

शोक व्यक्त करते वालों में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, डाॅ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, संजय पांडे, नेली नाथन, गुंजन सिंह, शकिल अख्तर अंसारी, प्रेम कुमार, अमिताभ रंजन, अख्तर अली, अरूण श्रीवास्तव, जगदीश साहु, सलीम खान, निरंजन पासवान, सुरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह बेनी, वेद प्रकाश तिवारी, राजीव प्रकाश चैधरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, अजय सिंह, सोनाल शांति विनंजय भारती बल्कू , किशन अग्रवाल, रामानंद केशरी आदि शामिल है।

Related posts

Leave a Comment