मुरी: हिंडाल्को में कास्टिक तालाब का मेड़ टूटा, कई मजदूर दबे

झारखंड के मुरी में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी रांची के समीपवर्ती इलाके में हिंडाल्‍को कंपनी का कास्टिक तालाब टूट गया है। मलवे के साथ तेज बहाव में कई मजदूरों के फंसे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां भू धसान से बड़ा नुकसान हुआ है। मुरी-जमशेदपुर रेललाइन तक मलवा पहुंच जाने से ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। रांची के एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मौके पर ग्रामीण एसपी मौजूद हैं। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्‍थल पर जमा है। आसपास में अफरातफरी का माहौल है।

प्रत्‍यक्षदर्शी के मुताबिक बाक्‍साइड से अल्‍यूमिनियम बनाने के बाद बचे रेड मड के स्‍टोर प्‍वाइंट पर यह हादसा हुअा है। डस्‍ट से बने छोटे से पहाड़ के ढहने और उसके अंदर का गिला डस्‍ट तेजी से आसपास में बहने लगा। जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए। हादसे में कई हाइवा और जेसीबी भी जमींदोज हो गए हैं।  किसी के मरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विस्‍तृत विवरण्‍ा की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment