विश्व जन संख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

गोमो। तोपचांची समुदायिक स्वास्थ केन्द्र में मंगलवार को विश्व जन संख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक जन संख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता प्रचार वाहन को प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार एवं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिन्हा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन प्रखंड के सभी गांव में जाकर ग्रामीणों को जन संख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में बताएंगे और प्रेरित करेंगे। मौके पर एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ केन्द्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment