तुलसी डीह में सुडी समाज कल्याण समिति का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

annual function of suri samaj was held in gomo
गोमो। सूडी समाज कल्याण समिति तोपचांची एवं चंद्रपुरा प्रखंड का वार्षिक अधिवेशन रविवार को तुलसीडीह गांव में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गयी। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौरचंद मंडल ने किया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद मनिंदर नाथ मंडल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रवजलित कर किया गया। इस दौरान पत्रकारों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। मौके पर समाज की संरक्षिका रेखा मंडल ने कही की समाज के हर वर्ग के लोगों को अपने समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आनी चाहिए उन्होंने कहा की बिनोद बिहारी महतो का एक कथन है, पढ़ो-और लड़ो तभी समाज में अपना भगीदारी सुनिश्चित होगी। वहीं केंद्रीय संगठन सचिव बीसी मंडल ने कहा कि लोग कहते है कि समाज हमको क्या देता है, प्रत्यक्ष रुप से समाज हमें कुछ नही देता है पर अप्रत्यक्ष रुप से एक सामाजिक माहौल के तहत सब कुछ देता है और हर मोर्चे पर साथ देने के लिए खड़ा रहता है। मौके पर मुख्य रूप से संरक्षिका रेखा मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष धरणीधर मंडल, जिला महामंत्री सेलेन मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल मंडल, प्रखंड अध्यक्ष गौरचंद मंडल, संरक्षक प्रभाष मंडल, जिला संरक्षक खिरोधर मंडल, वरीय जिला उपाध्यक्ष सुनील मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव बीसी मंडल, श्रीकांत मंडल,तथा प्रमोद मंडल, नुनूलाल मंडल, लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदीप मंडल, राजेश मंडल, तारापद मंडल, संतोष मंडल, गोपाल मंडल, सतीश मंडल, रूपलाल मंडल, मृतुल मंडल सहित सुडी समाज के दर्जनों लोग शामिल थे।
 कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीकांत मंडल ने किया।

Related posts

Leave a Comment