Birsa Times

पीडीएस दुकान संचालन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

पीडीएस दुकान संचालन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

आदिवासी एक्सप्रेस
बिरनी/गिरिडीह

बिरनी प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा गांव में संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की उचित मूल्य दुकान को लेकर ग्रामीणों और लाभुकों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ज्योति महिला समूह के नाम से संचालित राशन दुकान का संचालन समूह की महिलाओं के बजाय अध्यक्ष इंदिया देवी के पति विश्वनाथ वर्मा और पुत्र सूरज कुमार वर्मा द्वारा किया जा रहा है।लाभुकों ने आरोप लगाया कि राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी है तथा कई बार निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जाता है। साथ ही अनाज की हेराफेरी और कालाबाजारी की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला समूह के माध्यम से राशन दुकान संचालन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना था, लेकिन यहां समूह की भूमिका केवल नाममात्र की रह गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने समूह की सदस्य संख्या, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी एवं लाभुकों को वितरित राशन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *