Birsa Times

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाला गिरोह पकड़ा गया, सरगना गिरफ्तार

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाला गिरोह पकड़ा गया, सरगना गिरफ्तार

माधौगढ़, जालौन। आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ माधौगढ़ पुलिस और साइबर क्राइम थाना उरई की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना माधौगढ़ पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कस्बा माधौगढ़ के पटेल नगर निवासी पवन मिसुरिया पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र मिसरुरिया उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें सट्टे से संबंधित मास्टर आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। तलाशी के दौरान 3 लाख 22 हजार 780 रुपये नकद तथा 720 रुपये जामा तलाशी से बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपियों में सागर दुबे, विपिन वर्मा, अतुल दुबे, जानू भाटिया और अंकुश गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो परिचय
पुलिस हिरासत में पवन मिसुरिया

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *