अहमद रजा बने तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने माला पहनाकर किया स्वागत

गोमो। 21 सितंबर 2023 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। दीप नारायण सिंह और धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने मो. अहमद रजा को तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनित पत्र देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने अहमद रजा को तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पद पर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द तोपचांची प्रखंड में अल्पसंख्यकों प्रकोष्ठ का प्रखंड कमिटी बनाकर पार्टी को अल्पसंख्यकों के बीच मजबूत करें। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अख्तर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाकर मान सम्मान दिया है। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, अकरम ,तारा बाबू, गंगा शर्मा, मुजम्मिल अंसारी, पंकज कुमार सिंह,शब्बीर अंसारी, सलीम अंसारी,जितन राम मांझी ,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment