कृषि एवं किसान कल्याण अमृतकाल बजट पर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा चौपाल लगाकर चर्चाइस वर्ष का बजट किसानों के लिए अमृत समान: अनूप भाई वर्मा

हजारीबाग। भाजपा किसान मोर्चा के चुरचू मंडल अध्यक्ष भोला महतो के नेतृत्व मे कृषि एवं किसान कल्याण अमृतकाल बजट पर चुरचू प्रखण्ड मे चौपाल लगा कर महिला पुरूष के बीच चर्चा किया गया ।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप भाजपा किसान मोर्चा जैविक कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनूप भाई वर्मा उपस्थित हुए वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला सह मिडिया प्रभारी रवि कुमार दांगी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि अनूप भाई वर्मा ने कहा की वर्ष 2023 मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जो बजट पेश किया गया उसमें किसान वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अमृतकाल बजट मे किसानो के लिए कई योजना को शुरू किया गया है इसी उपलक्ष्य मे भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व मे गांव गांव मे किसानो के बीच जा कर योजना की सही जानकारी दिया जा रहा है ताकी किसानो का लाभ मिल सके।

वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे ने कहा की जिस तरह केन्द्र की भाजपा सरकार एवं माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने किसानो की आय दुगुनी करने की सोच के साथ जो काम कर रही है वो अब सच होने वाली है। अगर इसमे राज्य सरकार काम करती तो किसानो को ज्यादा लाभ मिलती।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह मिडिया प्रभारी रवि कुमार दांगी ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा की अभी तक राज्य सरकार सुखाड़ घोषित नही करना कही ना कही राज्य के किसानो का धोखा देना है वही सुखाड़ के नाम पर फार्म भरा कर किसानो को एक रूपया तक नही दिया ।

वही केन्द्र की सरकार ने किसानो को हर वर्ष 6000 रूपये देने का काम कर रही है ।साथ ही वर्ष 2023 को केन्द्र सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूम मे मना रही है ताकी किसान मोटे अनाज की खेती मे रूचि ले और अधिक से अधिक मोटे अनाज को उपजा सके ।

कार्यक्रम मे मुख्य रवि कुमार दांगी, भोला महतो, राकेश कुमार सिंह,पूनम देवी ,रिंकी देवी, बबीता देवी ,सरिता देवी ,सरोज देवी ,रूबी कुमारी ,मालती देवी ,सहित महिला पुरूष ग्रामिण किसान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment