Birsa Times

तोपचांची चौक में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम

तोपचांची चौक में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम

अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेज, सीओ नीलू टुडू ने दिए निर्देश

तोपचांची। सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या को लेकर अंचल अधिकारी नीलू टुडू ने पुलिस बल के साथ तोपचांची चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया और अतिक्रमण किए दुकानदारों को दो दिनों के भीतर स्वयं दुकान हटाने का निर्देश दिया।

इस दौरान तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार भी अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अंचल अधिकारी नीलू टुडू ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *