Birsa Times

मशीन की चपेट में आकर युवक घायल

मशीन की चपेट में आकर युवक घायल

बालूमाथ।एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बरनी ग्राम में ग्रेंडर मशीन से लकड़ी काटने के दौरान चोट लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगल गंझु 30वर्ष पिता स्व० सरहुल गंझु ग्राम बरनी थाना बारियातू निवासी अपने घर के समीप मशीन से बांस काट रहा था।इसी दौरान दाहिना पैर मशीन की चपेट में आ गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहाँ डॉक्टर संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *