*मोहनपुर सड़कों पर बेलगाम दौड़ती वाहन ने बुझाया घर का चिराग* 

*मोहनपुर सड़कों पर बेलगाम दौड़ती वाहन ने बुझाया घर का चिराग*

 

*मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम*

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता /अनिल कुमार

मोहनपुर: देवघर गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित डुमरिया मोड़ के समीप सड़कों पर बेलगाम दौड़ती वाहन ने एक घर का चिराग बुझा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अहले सुबह चोपा गांव के दुबराज यादव सड़क के किनारे गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही कार चालक ने अपने वाहन अचानक मोड़ दिया जिसके कारण अनियंत्रित होकर दुबराज को धक्का मारते हुए पेड़ में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुबराज झाड़ी में जा गीरा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसे वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच वाहन चालक वहां छोड़कर भाग निकला। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। और वाहन को थाने लाया गया। घटना होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उधर दुबराज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहराल पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

*हादसे के बाद कुछ देर के लिए लगा जाम*

बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। जिसे कोई देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न होगी।

Related posts

Leave a Comment