गोमो उत्तर पंचायत में हर घर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन हुआ। 

गोमो उत्तर पंचायत में हर घर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन हुआ।

गोमोः आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गोमो उत्तर पंचायत के मुखिया संजय सिंह के नेतृव में, नया बाजार आंगन बाड़ी से दुर्गा पाड़ा बी टाईप काली पाड़ा हॉस्पिटल रोड़ स्टेशन मोड़ आदि स्थानों पर विशाल तिरंगा पद यात्रा निकाला गया। इस दौरान सभी लोगों से अपने अपने घरों में उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर तिरंगे का सम्मान करने की बात कही गई। इस दौरान उत्तर पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूती देगा। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश यह है की लोगों के मन में देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मानना है। तिरंगा यात्रा में, मुखिया संजय सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, रंधीर, राजा, राकेश सिंह, विनोद, राज कुमार, विवेक, काली चरण, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment