Birsa Times

राजेंद्र पुल पर 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

राजेंद्र पुल पर 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बाढ़ अनुमंडल के हथीदह थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। राजेंद्र पुल पर चेकिंग के क्रम में एक ऑटो की तलाशी लेने पर एक बैग से कुल 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बैग से सिग्नेचर ब्रांड की 750 एमएल की 9 बोतल तथा मैजिक मोमेंट ब्रांड की 750 एमएल की 1 बोतल बरामद हुई। इस मामले में अभिनाश कुमार (20 वर्ष), पिता बालमुकुंद शर्मा, निवासी मोकामा घाट, सीआरपीएफ कैंप, थाना मोकामा, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *