Birsa Times

पाकुड़ में केसीसी लोन न मिलने से भड़के किसान: SBI लिट्टीपाड़ा पर लापरवाही का आरोप, DC से कार्रवाई की मांग

पाकुड़ में केसीसी लोन न मिलने से भड़के किसान: SBI लिट्टीपाड़ा पर लापरवाही का आरोप, DC से कार्रवाई की मांग

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सोमवार को प्रखंड क्षेत्रों के सुरजबेड़ा पंचायत के कई लाभुकों ने केसीसी लोन नहीं मिलने से पाकुड़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। लाभुकों ने बताया कि करीब दो महीने से हम लोग बैंक की चक्कर कट रही है।

लाभुक जोसेफ मुर्मू पिता लोबिन मुर्मू ग्राम मोहनपुर पंचायत सुरजबेड़ा व परखोन हांसदा पिता रावण हांसदा ग्राम सुरजबेड़ा पंचायत सुरजबेड़ा दोनों ने बताया कि हम दोनों लाभुक

विगत दिनों 30 अप्रैल 2026को प्रखंड कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिट्टीपाड़ा की ओर से किसानों को केसीसी लोन से जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था।

उस शिविर में हम दोनों लाभुक के साथ साथ सैकड़ों लाभुकों ने भी केसीसी लोन के लिए आवेदन किए थे। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने आवेदन को आनलाइन करके अभी तक पेंडिंग रखा गया है।अभी तक केसीसी लोन का लाभ नहीं दी गई है।

बैंक बीएम से संपर्क करने पर हर बार झूठे आश्वासन देकर घर भेज दे रहे हैं।वेवजह हम दोनों लाभुकों को बार बार बैंक की चक्कर लगायी जा रही है।कभी वंशावली गलत होने की बहाने बनाकर,कभी जमीन की कागजात गलत बता कर बैंक की चक्कर लगायी जा रहे हैं।जिसे हम दोनों कफी परेशान हैं।

इस साल कम बारिश होने के कारण खेती -बड़ी मे परेशानी आ रही है।पम्प सेंट की मदद से नदीयों से पानी उठाना पाड़ रहे हैं।

इधर ससमय पर केसीसी लोन नहीं मिलने से हमारे जैसे योग्य लाभुकों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही केसीसी लोन योजनाओं से वंचित की जा रही है।

महिला किसान दुलाड टुडू पति होपना मुर्मू, ग्राम बैजनाथपुर पंचायत सुरज बेड़ा ने बताया कि हम ने केसीसी लोन के लिए विगत दिनों 1 जुन 2026को आवेदन दिए हैं। आवेदन की सभी आनलाइन प्रोसेस होने के बावजूद मेरी आवेदन को पेंडिंग रखी गई है।

करीब 43 दिनों होने के बावजूद मुझे केसीसी लोन की लाभ नहीं दी गई है।उपायुक्त को आवेदन देकर जांच कर जल्द से जल्द केसीसी लोन दिलाने की मांग रखी गई।

तथा जांच कर लापरवाही अधिकारीयों पर कारवाई करने की मांग हमलोगों ने की है।ताकि समय पर जरूरत मंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *