Birsa Times

पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

पटना। बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। अरवल, बेगुसराय, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों के कुछ भागों में अगले तीन घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए विशेष रूप से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावे बांका, जमुई, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में भी तीव्र मेघ गर्जन का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

राजधानी पटना के अलावे भोजपुर, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट का प्रभाव रहेगा तो वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्से के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *