गिरिडीह। शहर के मकतपुर इलाका लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से आज बुधवार को भड़क उठा। इलाके के आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और मकतपुर चौक को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके का यातायात ठप्प हो गया और मिनटों में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। कई बार बिजली विभाग को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत बहाल करने की मांग की। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बिजली न होने से घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हैं। बिजली ना होने से उनके दैनिक कामों में कठिनाई के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि कई बार फोन पर और लिखित शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए मजबूरन उन्हें सड़क जाम कर विरोध करने को मजबूर होना पड़ा। इधर, जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में लगी हुई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि यदि बिजली जल्द बहाल नहीं हुई तो और सख्त आंदोलन किए जाएंगे।
गिरिडीह शहर के मकतपुर में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने किया मकतपुर चौक जाम
- June 25, 2026
0
13
Less than a minute
You can share this post!
administrator
