Birsa Times

गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में दिया गया आवेदन

गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में दिया गया आवेदन

आदिवासी एक्सप्रेस फुल्लीडुमर बांका

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भितीया पंचायत अंतर्गत पूरनाटील्हा गांव में गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस संबंध में पीड़ित मोहरील दास पिता भूदेव दास ग्राम पूरनाटील्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ही गांव के बबलू दास रात में छत के आगे के करकट के छप्पर होकर नीचे उतर रहा था। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए इसकी शिकायत उनके परिजन से की। शिकायत करने पर बबलू दास के परिजन आग बबूला हो गए एवं मोहरील दास एवं उनकी पत्नी रीता देवी को उनके ही पड़ोसी बबलू दास, अजय दास, विकास दास एवं वकील दास सभी मिलकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। इसी दौरान विपक्षी ने मोहरील दास की पत्नी के गले से चार भर चांदी का सीकरी जबरदस्ती छीन लिया। आगे पीड़ित ने बताया कि सभी विपक्षी ने जाते-जाते धमकी दिया कि केस करोगे तो तुम्हें एवं तुम्हारे पूरे परिवार के जान से मार या मरवा देंगे। वहीं मामले को लेकर स्थानीय थाना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *