Birsa Times

हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के शौचालय का गलियारा बना बाइक स्टैंड,

हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के शौचालय का गलियारा बना बाइक स्टैंड,

प्रखंड कर्मियों की मनमानी, जनसुविधा पर भारी,

शौचालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल, जिम्मेदार बेखबर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों द्वारा अपनी बाइक निर्धारित जगह के बदले कार्यालय के गलियारे में खड़ी की जा रही है।स्वच्छता और जनसुविधा के बड़े-बड़े दावों के बीच हंटरगंज प्रखंड कार्यालय की एक तस्वीर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। प्रखंड कार्यालय में बने पुरुष एवं महिला शौचालय के गलियारे को ही बाइक स्टैंड बना दिया गया है। गलियारे में दोनों तरफ मोटरसाइकिलें खड़ी रहने से आम लोगों को शौचालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल होते हैं। लेकिन शौचालय तक जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिलों की कतार देखकर ऐसा लगता है मानो यह कोई पार्किंग स्थल हो, न कि जनसुविधा के लिए बनाया गया गलियारा।गलियारे से गुजरने के दौरान लोगों का कपड़ा तक फंस जा रहा है। खासकर महिलाओं,बुजुर्ग और दिव्यांग को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताज्जुब की इस गलियारे में बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों का आना जाना रहता है। लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मियों को इसके लिए मना नहीं करते है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने में लगा है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में ही मूलभूत सुविधाओं की ऐसी दुर्दशा चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि शौचालय के रास्ते को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अब सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यालय में ही जनसुविधाओं का यह हाल है, तो आम जनता को स्वच्छता और व्यवस्था का संदेश कैसे दिया जाएगा?हालांकि सूत्रों की मानें तो कर्मी धूप व चोरों से बाइक को बचाने के लिए ही प्रखंड परिसर के बदले कार्यालय के शौचालय गलियारा में खड़ा करते है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *