Birsa Times

तीन एनबीडब्ल्यू गिरफ्तार, भेजे गए जेल

तीन एनबीडब्ल्यू गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना की पुलिस तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में स्थानीय थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कनोदी गांव से ब्रह्मदेव राय एवं चंद्रशेखर राय तथा रामचंद्रपुर गांव से रविंद्र राय को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *