Birsa Times

हुसैनाबाद एसडीएम ने आदित्य रेस्टोरेंट में की छापेमारी, रेस्टोरेंट के आड़ सेक्स रैकेट चलाने की थी गुप्त सूचना

हुसैनाबाद एसडीएम ने आदित्य रेस्टोरेंट में की छापेमारी, रेस्टोरेंट के आड़ सेक्स रैकेट चलाने की थी गुप्त सूचना

दो जोड़ी युवक-युवती हिरासत में,जाँच के बाद होगी विधिवत कार्रवाई:एसडीएम

आदिवासी एक्सप्रेस/लालू कुमार यादव

हुसैनाबाद,पलामू अनुमण्डल मुख्यालय स्थित जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग में दीवान बिगहा नहर पर आदित्य रेस्टोरेंट में गुरुवार को दोपहर में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने औचक छापेमारी की। इस अचानक दोपहर में प्रशासनिक दबिश ने पुनः एक वह कारनामा किया है जिसे सायद वर्षो पहले करना चाहिए था शहर के नाक के निचे चला रहा था अनैतिक देह व्यापार का खेल,लेकिन दबी जुबान से लोग करते थे थू थू लेकिन लोग खुलकर किसी के निजी कार्यो में पड़ना नही चाहते थे लेकिन बुरे काम का बुरा नतीजा आख़िर कार सच्चाई आना ही था। इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से दो युवक और दो युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए हैदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार दोनों जोड़े बालिग बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि जन समाधान_ पोर्टल पर रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यह छापेमारी की गई। प्रशासन ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में अनैतिक देह व्यापार या किसी अन्य अवैध गतिविधि के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेस्टोरेंट के संचालन, आगंतुक रजिस्टर, कमरों के उपयोग और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जप्त कर जांच की जा रही है। छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सवाल उठता हैं कि हुसैनाबाद अनुमण्डल में ना कोई बड़ा प्लांट फैक्ट्री,और ना कोई रेलवे की बड़ी ठहराव,और ना ही बस पड़ाव ,ना ही कोई बड़ा मेला उत्सव व पर्व त्यौहार की मौके विशेष शैलानियों का आगमन फिर भी यह रेस्टोरेंट में लगातार रूम की बुकिंग होना लोगो की आना जाना ,रेस्टोरेंट में खाना या नास्ता करने गए ग्राह्नको को दिन दिन भर या घण्टा दो घण्टा रुकना आखिर यह सब चल क्या रहा है। शहर में अन्य कई रेस्ट हाउस हैं आखिर लोग जपला हैदरनगर के बीच सुनसान जगहों पर क्यो जाते है। गांव के कई लोगों ने यह भी बोल रहे थे कि बहुत दीना से हमनी देखत देखत आँख मूंद लिहिला का करू प्रशासन के सब जानकारी हैं ऐसे लोग बड़बड़ाते थे ।बरहाल अब प्रशासनिक दबिस ने कुछ ना कुछ उजागर कर के ही दम लेगा ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *