सामने आया पाकिस्तानी आईएएसआई कनेक्शन
संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राॅंची। आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से बुधवार रात को हुए हमले का एक आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर उसे दबोच लिया है। आरोपी कोतवाली थाना के हाजत से फरार हो गया था। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरएसएस दफ्तर पर हमले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को ISI से टास्क मिला था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर UAPA की धारा लगा दी है। मामले की जांच NIA और ATS कर रही है। राॅंची में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में तेजी से छापेमारी कर रही है।
