आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव
पांडू,पलामू। थाना क्षेत्र के रबरी गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान रबरी निवासी गोपाल प्रसाद पांडे (45 वर्ष),पिता स्वर्गीय श्रीधर पांडे के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल प्रसाद पांडे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पांडू थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच अस्पताल,मेदिनीनगर (डालटनगंज) भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
